AU2 Dancing Idol एक लय खेल है इसमें आप खुद अवतार बना सकते हैं एवं उसे अनुकूलित कर सकते हैं और कुछ शानदार इंडोनेशियाई गानों पर ताल थिरकते हुए आप उसे एक सही डांस स्टार में भी परिवर्तित कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप दुनिया भर के खिलाड़ियों के साथ नृत्य और प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।
AU2 Dancing Idol को खेलते वक्त आपको सबसे पहले अवतार को चुनना है। आप चार अलग टेंप्लेट से चुन सकते हैं (दो लड़कियों से दो लड़कों से), आगे चलकर आप अपनी रुचि अनुसार किरदार के बारे में सब कुछ बदल सकते हैं, सैकड़ों कपड़ों में से चयन कर सकते हैं।
एक बार अपना अवतार अनुकूलित करने के बाद, आप नाचना शुरू कर सकते हैं। आपको सेंकड गाने मिलेंगे, और आपका लक्ष्य अधिक से अधिक अंक कमाना है। ऐसा करने के लिए आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे बटन पर टैप करने की जरूरत है परंतु सही समय पर। आप जितना अधिक सटीक खेलेंगे आप उतने बेहतर अंक कमाएंगे।
AU2 Dancing Idol शानदार ग्राफिक से बनी एक रोमांचक तल खेल है, इसमें कई सारे गाने और कई सारी पोशाकें, पतलून, शर्ट, जूते आदि हैं। इनका इस्तेमाल करके आप किरदार का निर्माण कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
AU2 Dancing Idol के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी